बनरही में डीएम ने खुद कराई धान की कटाई, उपज का किया आकलन
बलिया। धान की पैदावार का वास्तविक आंकड़ा जानने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह बनरही गांव में खेत पर पहुंचे। यहां उन्होंने किसान सुरेंद्रनाथ यादव के खेत में क्रॉप कटिंग प्रयोग कराकर धान की उपज का आकलन किया।
सदर तहसील के ग्राम बनरही स्थित आराजी संख्या 322 में 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल की धान की फसल कटवाकर वजन कराया गया, जिसमें 18.690 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई। क्रॉप कटिंग के आधार पर फसल की पैदावार सामान्य पाई गई। इस दौरान तहसीलदार सदर समेत कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


