Skip to content
Ballia Xpress Ballia Xpress Ballia Xpress
Ballia Xpress Ballia Xpress Ballia Xpress
  • Home
  • Pages
    • About us
    • Terms and conditions
  • Contact

Recent Posts

  • बलिया में वीर लोरिक की विरासत को मिलेगी नई पहचान, 4.97 करोड़ से बनेगा सांस्कृतिक परिसर
  • नेपाल त्रासदी के पीड़ित परिवार के घर पहुंचे रमेश सिंह व यूकेश सिंह, दी आर्थिक मदद
  • मुस्तफाबाद डबल मर्डर में बड़ा खुलासा, पति ही निकला साजिशकर्ता
  • कागजी निस्तारण नहीं, मौके पर पहुंचकर करें समाधान: डीएम
  • गिरफ्तारी से बच रहा हत्याकांड का आरोपी, 25 हजार का इनाम घोषित

Recent Posts

  • बलिया में वीर लोरिक की विरासत को मिलेगी नई पहचान, 4.97 करोड़ से बनेगा सांस्कृतिक परिसर
    by Ballia Xpress
    September 21, 2026
  • नेपाल त्रासदी के पीड़ित परिवार के घर पहुंचे रमेश सिंह व यूकेश सिंह, दी आर्थिक मदद
    by Ballia Xpress
    September 20, 2026
  • मुस्तफाबाद डबल मर्डर में बड़ा खुलासा, पति ही निकला साजिशकर्ता
    by Ballia Xpress
    September 19, 2026
  • कागजी निस्तारण नहीं, मौके पर पहुंचकर करें समाधान: डीएम
    by Ballia Xpress
    September 19, 2026
  • Home
  • Pages
    • About us
    • Terms and conditions
  • Contact
Close

Search

ballia

जमीन की कूटरचना कर नामांतरण कराने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

By Ballia Xpress
June 22, 2026 2 Min Read
Post Views: 95

बलिया। जनपद में भूमि संबंधी धोखाधड़ी और कूटरचना के मामलों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बांसडीह थाना पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर जमीन का नामांतरण कराने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के निर्देशन में थाना बांसडीह पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस के अनुसार, 6 फरवरी 2026 को सहतवार थाना क्षेत्र निवासी विक्रमा यादव ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से उनकी जमीन का अवैध रूप से नामांतरण कराने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बलिया के आदेश पर थाना बांसडीह में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस ने दस्तावेजों और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद सभी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए।

इसी क्रम में सोमवार को उपनिरीक्षक सूरज पटेल अपनी पुलिस टीम के साथ दबिश देकर मुकदमे में नामजद अभियुक्त भूलन यादव (35 वर्ष), पुत्र लक्ष्मण यादव, निवासी वार्ड संख्या-10, थाना सहतवार, जनपद बलिया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े, कूटरचना और धोखाधड़ी के मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Author

Ballia Xpress

Follow Me
Other Articles
Previous

कंपनी की ₹8.44 लाख की रकम हड़पने और फर्जी बैंक रसीद बनाने का आरोपी गिरफ्तार

Next

आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • बलिया में वीर लोरिक की विरासत को मिलेगी नई पहचान, 4.97 करोड़ से बनेगा सांस्कृतिक परिसर
  • नेपाल त्रासदी के पीड़ित परिवार के घर पहुंचे रमेश सिंह व यूकेश सिंह, दी आर्थिक मदद
  • मुस्तफाबाद डबल मर्डर में बड़ा खुलासा, पति ही निकला साजिशकर्ता
  • कागजी निस्तारण नहीं, मौके पर पहुंचकर करें समाधान: डीएम
  • गिरफ्तारी से बच रहा हत्याकांड का आरोपी, 25 हजार का इनाम घोषित

Recent Posts

  • बलिया में वीर लोरिक की विरासत को मिलेगी नई पहचान, 4.97 करोड़ से बनेगा सांस्कृतिक परिसर
    by Ballia Xpress
    September 21, 2026
  • Example Post for WordPress

    by Ballia Xpress
    August 25, 2025
  • Example Post for WordPress

    by Ballia Xpress
    August 25, 2025
  • Example Post for WordPress

    by Ballia Xpress
    September 10, 2025

Search...

Recent Posts

  • बलिया में वीर लोरिक की विरासत को मिलेगी नई पहचान, 4.97 करोड़ से बनेगा सांस्कृतिक परिसर
  • नेपाल त्रासदी के पीड़ित परिवार के घर पहुंचे रमेश सिंह व यूकेश सिंह, दी आर्थिक मदद
  • मुस्तफाबाद डबल मर्डर में बड़ा खुलासा, पति ही निकला साजिशकर्ता
  • कागजी निस्तारण नहीं, मौके पर पहुंचकर करें समाधान: डीएम
  • गिरफ्तारी से बच रहा हत्याकांड का आरोपी, 25 हजार का इनाम घोषित

Archives

  • September 2026 (52)
  • August 2026 (58)
  • July 2026 (77)
  • June 2026 (46)
  • May 2026 (4)
  • April 2026 (2)
  • March 2026 (4)
  • February 2026 (7)
  • September 2025 (2)
  • August 2025 (2)

Links

  • About us
  • Contact
  • Terms and conditions
Copyright 2026 — Ballia Xpress. All rights reserved.

Powered by
Necessary cookies enable essential site features like secure log-ins and consent preference adjustments. They do not store personal data.
None
Functional cookies support features like content sharing on social media, collecting feedback, and enabling third-party tools.
None
Analytical cookies track visitor interactions, providing insights on metrics like visitor count, bounce rate, and traffic sources.
None
Advertisement cookies deliver personalized ads based on your previous visits and analyze the effectiveness of ad campaigns.
None
Unclassified cookies are cookies that we are in the process of classifying, together with the providers of individual cookies.
None
Powered by