फेफना रेलवे स्टेशन से अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भी हुई कार्रवाई
बलिया। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में फेफना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मदन रावत उर्फ प्रमोद निवासी चोरकेंड, थाना बांसडीह के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, 18 नवंबर को नाबालिग की मां की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर उसके बयान और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 की बढ़ोतरी की।
इसके बाद 19 नवंबर की रात करीब 9:05 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने फेफना रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।


