ऑनलाइन ठगी की रकम वापस दिलाने में भीमपुरा पुलिस सफल, महिला के खाते में लौटे 3,793 रुपये
बलिया। साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ भीमपुरा पुलिस ने ठगी की शिकार एक महिला की मदद कर उसकी पूरी रकम वापस करा दी। भीमपुरा नंबर-1 निवासी नीलम यादव के यूनियन बैंक खाते से 14 सितंबर को धोखाधड़ी के जरिए 3,793 रुपये निकाल लिए गए थे।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एमआरएम पोर्टल के माध्यम से धनराशि होल्ड कराई। इसके बाद 19 नवंबर को पूरी रकम पीड़िता के बैंक खाते में वापस करा दी गई। अपनी धनराशि वापस मिलने पर महिला ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए आभार जताया।


