पेट्रोल पंप पर ग्राहक की शिकायत, संचालक के जवाब से भड़का आक्रोश
बलिया। बेल्थरारोड स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के चौरसिया फिलिंग स्टेशन पर कर्मचारियों के कथित व्यवहार को लेकर ग्राहक ने सवाल खड़े किए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने उसके साथ उचित व्यवहार नहीं किया। मामले की शिकायत जब संचालक से की गई तो कथित तौर पर “आप दे दें कर्मचारी” कहकर मामले को टाल दिया गया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, ग्राहक पेट्रोल-डीजल लेने के साथ सम्मानजनक व्यवहार की भी अपेक्षा करता है। लेकिन यदि कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर शिकायत करने के बाद भी ग्राहक को संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
शिकायतों पर जवाबदेही किसकी?
मामले में शिकायतकर्ता ने संबंधित अधिकारियों और पेट्रोलियम कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों से पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। उसका कहना है कि जांच के बाद यह स्पष्ट होना चाहिए कि कर्मचारियों का व्यवहार कैसा था और शिकायत मिलने के बाद प्रबंधन ने क्या कार्रवाई की।
अब निगाहें संबंधित विभाग और पेट्रोलियम कंपनी की जांच पर हैं कि ग्राहक की शिकायत को गंभीरता से लिया जाता है या मामला महज जवाब देकर खत्म कर दिया जाता है।

