पुलिस ने पॉक्सो मामले का वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बलिया। पकड़ी पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित चल रहे आरोपी को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई सहरोजा नहर तिराहे के पास हुई, जहां मुखबिर की सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज चौहान (19) पुत्र अच्छेलाल चौहान, निवासी ग्राम पचमा, थाना भीमपुरा, जनपद बलिया के रूप में हुई है। वह पकड़ी थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 69/2025 में वांछित था।
मामले में धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम ने आरोपी को करीब सुबह 7:30 बजे पकड़ा। इसके बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला और क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर राकेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।



