साइबर ठगी के दो मामलों में पुलिस की कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए ₹30 हजार
बलिया। साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में गड़वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की कुल ₹30,000 की ठगी गई रकम वापस करा दी। पुलिस की कार्रवाई के बाद दोनों आवेदकों के खातों में उनकी पूरी धनराशि वापस पहुंच गई।
पुलिस के अनुसार गड़वार निवासी रियाज सिद्दीकी के HDFC बैंक खाते से 29 नवंबर 2025 को धोखाधड़ी कर ₹20,000 ट्रांसफर करा लिए गए थे। वहीं खरहाटार निवासी आकाश कुमार गुप्ता के UBI खाते से 10 फरवरी 2026 को धोखाधड़ी कर ₹10,000 निकाल लिए गए थे।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को होल्ड कराया। 27 सितंबर 2026 को न्यायालय के आदेश के क्रम में दोनों आवेदकों के खातों में क्रमशः ₹20,000 और ₹10,000 की पूरी धनराशि वापस करा दी गई।
पुलिस की इस कार्रवाई पर दोनों शिकायतकर्ताओं ने बलिया पुलिस और गड़वार पुलिस टीम का आभार जताया।



