साइबर ठगी में भीमपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खाते में लौटाए ₹1,999.81
बलिया। साइबर ठगी की शिकायत पर भीमपुरा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने तकनीकी कार्रवाई करते हुए पीड़िता के खाते में ₹1,999.81 रुपये वापस करा दिए।
पुलिस के मुताबिक आवेदिका से साइबर ठगों ने फोन के जरिए संपर्क कर उसे भ्रमित किया और UPI के माध्यम से कुल ₹3,648 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। घटना के बाद आवेदिका ने NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33108250106801 दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक रवि वर्मा एवं टीम ने तकनीकी स्तर पर कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान होल्ड धनराशि ₹1,999.81 को MRM पोर्टल के माध्यम से सुरक्षित कराते हुए आवेदिका के बैंक खाते में वापस कराया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी की शिकार आवेदिका को राहत मिली। पुलिस ने नागरिकों से ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है।



