एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद पुलिस ने दबोचा वारंटी, न्यायालय भेजा
बलिया। उभांव पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के मामले में कार्रवाई करते हुए पप्पू उर्फ अभिनाश पुत्र मुख्तार शुक्ला निवासी पतनारी, थाना उभांव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ ग्राम न्यायालय बेल्थरा रोड से एनबीडब्ल्यू जारी था। वारंट मु0नं0 5919/12, मु0अ0सं0 142/96 तथा धारा 323, 504 भादवि से संबंधित है।
उपनिरीक्षक रामजतन सोनकर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान अभियुक्त के घर पर दबिश दी गई, जहां वह मौजूद मिला। पुलिस ने वारंट की जानकारी देते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को ग्राम न्यायालय बेल्थरा रोड भेज दिया गया।



