जमीन पर कब्जे के आरोप से जनसुनवाई में पहुंचा मामला, डीएम ने दिए जांच के निर्देश
बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की जनसुनवाई में शनिवार को धर्मपुरा निवासी रमाशंकर राजभर ने जमीन पर कब्जे के प्रयास की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आराजी संख्या 90 व 61 में उनका रिहायशी मकान है, जहां परिवार के साथ वह लंबे समय से रह रहे हैं।
शिकायतकर्ता ने धर्मपुरा निवासी चंद्रशेखर पर मारपीट कर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने तहसीलदार सदर को जांच कर प्रकरण का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों को शिकायत की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।



