पुलिस ने गैर जमानती वारंट में कादिर को किया गिरफ्तार
बलिया। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में फेफना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कादिर पुत्र मुर्तजा, निवासी फेफना को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार कादिर के विरुद्ध फेफना थाने में दर्ज मु0अ0सं0 777/2016, मु0नं0 1203587/2017, धारा 323, 504, 506 भादवि के मामले में न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
वारंटी की तलाश में पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी, जहां वह मौजूद मिला। पुलिस ने उसे 11:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया।


