गिरफ्तारी से बच रहा हत्याकांड का आरोपी, 25 हजार का इनाम घोषित
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी देवेन्द्र उपाध्याय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। लगातार दबिश के बावजूद आरोपी के हाथ न आने पर एसपी ओमवीर सिंह ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
पुलिस के मुताबिक, मु0अ0सं0 182/2026 में धारा 103(1), 109(1) और 61(2) बीएनएस के तहत आरोपी देवेन्द्र उपाध्याय पुत्र स्व. विजय शंकर उपाध्याय, निवासी असनवार, थाना गड़वार वांछित है।
पुलिस टीम आरोपी के घर और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। इसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और उसने न्यायालय में भी आत्मसमर्पण नहीं किया है।
आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आरोपी की मौजूदगी अथवा उसके संबंध में कोई पुख्ता जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।



