कोर्ट का वारंट लेकर पहुंची पुलिस, भरण-पोषण मामले में वारंटी गिरफ्तार
बलिया। पारिवारिक न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में दुबहड़ पुलिस ने बकाया भरण-पोषण से जुड़े मामले में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, मु0 नजरूल पुत्र मु0 इद्रीश, निवासी उग्रसेनपुर, थाना दुबहड़ के खिलाफ धारा 125(3) दंड प्रक्रिया संहिता के तहत चल रहे भरण-पोषण मामले में माननीय पारिवारिक न्यायालय बलिया द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया था।
18 सितंबर को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा एवं थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल के निर्देशन में की गई।



