खोरीपाकड़ में दो गाय चोरी करते दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की दो गाय बरामद
बलिया। फेफना थाना पुलिस ने गाय चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई दो गाय बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को ग्राम खोरीपाकड़ निवासी वादी अपनी गायों को चारा देकर बाजार गया था। दोपहर करीब एक बजे वापस लौटने पर गायें खूंटे से गायब मिलीं। तलाश के दौरान रेलवे लाइन के किनारे दो व्यक्ति दोनों गायों को हांककर ले जाते दिखाई दिए। शोर मचाने पर दोनों को गायों समेत पकड़ लिया गया।
मामले में थाना फेफना पर मु0अ0सं0-162/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस ने अख्तर नट पुत्र रमाशंकर, निवासी आमघट, थाना बांसडीहरोड, उम्र 35 वर्ष तथा गोलू नट पुत्र ददन नट, निवासी छाता, थाना बांसडीहरोड, उम्र 25 वर्ष को खोरीपाकड़ रेलवे लाइन से शाम करीब 6:27 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की दो गाय बरामद कीं।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार और थाना प्रभारी शंकर सिंह यादव के नेतृत्व में की गई।



