दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
बलिया। पकड़ी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर को उपनिरीक्षक नन्दलाल प्रसाद पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण एवं लंबित विवेचनाओं की कार्रवाई में लगे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देवेन्द्र चौहान पुत्र योगेश चौहान (लगभग 21 वर्ष), निवासी मड़रिया, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर को उससा पुलिया के पास सुबह करीब 7 बजे हिरासत में लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मु0अ0सं0 75/2026, धारा 64(1), 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद विवेचनात्मक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी का चालान न्यायालय कर दिया गया।



