अमरेश हत्याकांड का आरोपी फरार, पुलिस ने घोषित किया 25 हजार का इनाम
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के दोथ सोनाडीह गांव में हुई अमरेश बहादुर सिंह हत्याकांड में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर 2026 को अमरेश बहादुर सिंह पुत्र स्व. जितेन्द्र सिंह की हत्या के मामले में थाना उभांव में मु0अ0सं0 206/2026 दर्ज किया गया था। मामले में नामजद गिरीशचन्द्र सिंह पुत्र श्रीकान्त सिंह, निवासी दोथ सोनाडीह, थाना उभांव, 11 सितंबर से वांछित चल रहा है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर सहित संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी ने न्यायालय में भी आत्मसमर्पण नहीं किया है।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आरोपी के संबंध में कोई सटीक जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



