बांसडीह में अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, अपहृता बरामद
बलिया। बांसडीह थाना पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृता को भी सकुशल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को वादिनी की तहरीर पर खरौनी निवासी रामजी यादव (28) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के साथ अपहृता की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत थी।
15 सितंबर को पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रामजी यादव को दरांव-खरौनी मोड़ से दोपहर करीब 12:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अपहृता को भी सकुशल बरामद किया।
पुलिस के मुताबिक, अपहृता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 64(2)(M) बीएनएस तथा धारा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।


