गड़वार पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग से जुड़े मामले का आरोपी
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार किशोरी को सकुशल बरामद कर नियमानुसार उसके परिजनों के सुपुर्द किया जा चुका है।
पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर को किशोरी के लापता होने की सूचना पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पवन यादव पुत्र रामजी यादव निवासी मनियर पानी टंकी, थाना गड़वार का नाम सामने आया।
15 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को त्रिकालपुर जाने वाले मार्ग के पास से सुबह 11:14 बजे गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।


