अमरेश सिंह हत्याकांड में परिजनों का फूटा आक्रोश, बेटी ने की मुख्य आरोपी के एनकाउंटर की मांग
बलिया। उभाव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में चाकू से गोदकर हुई अमरेश सिंह की हत्या के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। घटना के करीब 24 घंटे बाद भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है।
मृतक की बेटी ने मुख्य आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एनकाउंटर किए जाने की मांग उठाई है। वहीं आरोपी के मकान को बुलडोजर से गिराने की भी मांग की गई है।
परिजनों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे अमरेश सिंह का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिजनों का आरोप है कि इतनी गंभीर वारदात के बावजूद 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।
सोनाडीह गांव में हुई इस सनसनीखेज हत्या के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। परिजन आरोपियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। अब पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई और परिजनों के अगले कदम पर सबकी निगाहें टिकी हैं।



