पुलिस के हत्थे चढ़ा पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी
बलिया। नरही थाना पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म से जुड़े पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को मंगला भवानी मंदिर के पास से दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितीश राजभर (21) पुत्र शिव गोविंद राजभर, निवासी सजना, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ नरही थाने में मुकदमा अपराध संख्या 138/2026 दर्ज था। मामले में पीड़िता को पुलिस पूर्व में ही सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप चुकी है। पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई थीं।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नरही पुलिस की यह कार्रवाई हुई।

