जानलेवा हमले के मामले में चार वांछित गिरफ्तार
बलिया। सुखपुरा थाना पुलिस ने जानलेवा हमले से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हरिपुर नहर मार्ग के पास से चारों आरोपियों को करीब दोपहर 1 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बृजेश यादव, आशीष यादव, शुभम यादव और अनूप यादव, निवासी तपनी ठीका, थाना सुखपुरा, जनपद बलिया के रूप में हुई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सुखपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 214/2026, धारा 191(2), 109(1), 115(2), 352 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

