रेलवे स्टेशन से अपहरण मामले का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
बलिया । बांसडीह थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित 24 वर्षीय अभियुक्त को बलिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अपहृता/पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार, कामरान अहमद पुत्र अनवर अहमद, निवासी जमसर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। मामले में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 281/2026 में पहले धारा 87, 137(2), 351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई थी।
पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में की गई।

