गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
बलिया। सुखपुरा थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को घोसवटी मोड़ के पास से दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान देवेन्द्र भारती पुत्र शिवचन्द उर्फ चन्द्रेश्वर राम, निवासी गुरवां, थाना सुखपुरा, बलिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 015/2026 में धारा 105, 352 व 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा, सीओ नगर सतीश शर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में की गई।

