धोखाधड़ी के केस में पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
बलिया। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को दुबहड़ क्षेत्र से, जबकि दो अन्य आरोपियों को पंचखोरा चौराहे से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश वर्मा (43), मोबिन (38) और धर्मेन्द्र कुमार सिंह (45) के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ कोतवाली थाने में मु0अ0सं0 60/25 दर्ज है।
मामले में धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) व 61 बीएनएस के तहत विवेचना चल रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर तीनों को न्यायालय रवाना कर दिया।

