अगरौली ढाला पर दबोचा गया वांछित, हत्या के प्रयास के केस में था आरोपी
बलिया। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्दी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित कृष्णा यादव (21) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अगरौली ढाला के पास दोपहर 12:15 बजे कृष्णा यादव पुत्र वशिष्ठ उर्फ भुंअर यादव, निवासी परसिया, थाना हल्दी को गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ हल्दी थाने में मु0अ0सं0 148/2026, धारा 109(1), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।

