बलिया में बाढ़ का कहर, 36 हजार से अधिक लोग प्रभावित 116 नावें राहत-बचाव में जुटीं, 8 हजार राशन किट व 86 हजार भोजन पैकेट वितरित
बलिया। गंगा और सरयू के बढ़ते जलस्तर से जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 36,228 लोग प्रभावित हैं। प्रशासन ने राहत-बचाव के लिए 116 नावें लगाई हैं। अब तक 8 हजार राशन किट, 34,730 दवा किट और 86,092 भोजन पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, कम्युनिटी किचन व चिकित्सा टीमें सक्रिय हैं। NDRF और PAC भी राहत कार्य में जुटी हैं।

