बलिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण के आरोपी को दबोचा; पीड़िता बरामद
बलिया। कोतवाली पुलिस ने अपहरण से जुड़े मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अपहृता/पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, मु0अ0सं0 46/2026, धारा 87 बीएनएस में वांछित राज राजभर (19) पुत्र चंदन राजभर, निवासी तिखमपुर, थाना कोतवाली बलिया को मुखबिर की सूचना पर बुधवार को करीब 2 बजे गिरफ्तार किया गया।
पीड़िता को सकुशल बरामद करने के बाद नियमानुसार परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में हुई। टीम में उपनिरीक्षक आदित्य कुमार, कांस्टेबल घनश्याम यादव और महिला कांस्टेबल ज्योति सिंह शामिल रहे।