चोरी की सुपर स्प्लेंडर बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, बिहार ले जाकर बेचने की थी तैयारी
बलिया। बलिया की उभांव थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की सुपर स्प्लेंडर (UP60AZ2416) बरामद कर उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री रजनीश कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश पाठक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त को बेल्थरा रोड स्थित तिनमुहानी कस्बे से उदयशंकर गुप्ता की सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई थी। मामले में थाना उभांव पर मु0अ0सं0-177/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
बुधवार तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुण्डैल ढाला के पास घेराबंदी कर शीत बसन्त उर्फ भूलन पुत्र विनोद कुमार, निवासी जमीन सिसयण्ड, थाना उभांव, जनपद बलिया को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बाइक चोरी की थी और उसे बेचने के लिए बिहार ले जा रहा था।
ई-साक्ष्य ऐप से वाहन का सत्यापन करने पर बाइक चोरी के दर्ज मुकदमे से संबंधित पाई गई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।



