नाबालिग के अपहरण का वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस को मिली सफलता
बलिया। बलिया की हल्दी थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष हल्दी श्री राजू कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना हल्दी पर दर्ज मु0अ0सं0-0134/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त बृजेश कुमार पाण्डेय उर्फ लाला पाण्डेय (19 वर्ष) पुत्र रविन्द्र नाथ पाण्डेय, निवासी कठही, थाना हल्दी, जनपद बलिया को मुखबिर की सूचना पर सोनवानी मस्जिद-लाखपुर रोड तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह एवं मुख्य आरक्षी योगेन्द्र यादव द्वारा की गई। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।



