हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
बलिया। कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली पर दर्ज मु0अ0सं0-0305/2026 धारा 109(1), 352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त राजू कुमार (33 वर्ष) पुत्र विजय कुमार, निवासी निहोरा नगर, थाना कोतवाली, जनपद बलिया को मुखबिर की सूचना पर मवेशी अस्पताल रोड स्थित पशु चिकित्सालय के सामने से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्याम प्रकाश मिश्र, कांस्टेबल संदीप यादव, प्रवेश तिवारी एवं अम्बरीश सिंह शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।



