महिला से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
बलिया। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चितबड़ागांव पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय कुमार वर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, थाना चितबड़ागांव में दर्ज मु.अ.सं. 103/2026 (धारा 69 बीएनएस) से संबंधित वांछित आरोपी राजेश प्रसाद खरवार (45 वर्ष) निवासी शिवपुर दियर नई बस्ती बयासी, थाना दुबहड़, जनपद बलिया को चितबड़ागांव रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित बगीचे से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया।

