डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखा
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए सुरक्षित रखी गई ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था एवं रखरखाव का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश व्यवस्था तथा लॉग बुक का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी गुलशन जी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अख्तर हसन तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


