“बिजली विभाग पर बरसीं विधायक केतकी सिंह, बोलीं—’आओ, दिखाती हूं तुम्हारी लापरवाही का अंजाम'”
बलिया। शाहपुरवा गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही से पिता-पुत्र की मौत के बाद जनाक्रोश के बीच क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता (EXEN) पंकज कुमार भारती से विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले पीड़ित परिवार की पीड़ा को समझिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने अधिकारी को परिवार के पास ले जाते हुए कहा, “आइए, देखिए इस लापरवाही ने एक परिवार को कितना बड़ा दर्द दिया है।”
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मृतकों के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की है।
वहीं, प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।



