स्थायी लोक अदालत में अध्यक्ष पद पर भर्ती, पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित
बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ ने प्रदेश के नौ जनपदों की स्थायी लोक अदालतों में अध्यक्ष के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की आधिकारिक वेबसाइट तथा जनपद न्यायालय, बलिया की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए तय समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा।
प्राधिकरण ने बताया कि भर्ती से संबंधित पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य नियमों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक विज्ञप्ति में उपलब्ध है। अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है।
