बलिया में 24 जुलाई को रोजगार मेला, 8वीं पास से हाईस्कूल तक के युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
बलिया। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला सेवायोजन कार्यालय, सतनी सराय (भृगु आश्रम, तारा निवास गली) में 24 जुलाई 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
रोजगार मेले में इलाइट नेचुरल प्राइवेट लिमिटेड (तमिलनाडु) द्वारा प्रोडक्शन हेल्पर और पैकेजिंग हेल्पर पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को ₹16,000 से ₹18,000 प्रतिमाह वेतन के साथ कंपनी के नियमानुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
भर्ती के लिए कार्यस्थल तमिलनाडु, बेंगलुरु, कोच्चि (केरल) रहेगा। आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता 8वीं पास से हाईस्कूल, आयु 18 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी साक्षात्कार के माध्यम से चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
महत्वपूर्ण: रोजगार मेले में भाग लेने के लिए सभी अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।
