अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी बाल अपचारी गिरफ्तार, 14 वर्षीय पीड़िता बरामद
बलिया । थाना बांसडीह पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बाल अपचारी (अभियुक्त) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 17 जून से गायब नाबालिग के संबंध में उसकी मां ने 18 जून को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत उप निरीक्षक आदित्य कुमार की टीम ने बुधवार को नारायणपुर मैरीटार रोड से आरोपी को हिरासत में लिया और पीड़िता को सकुशल बरामद किया।
मामले में पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत कानूनी कार्रवाई बढ़ा दी है। पीड़िता को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है तथा आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।

