पुलिस ने घर से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार
बलिया। न्यायालय से जारी वारंट की तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मनियर थाना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के पर्यवेक्षण में मनियर पुलिस ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए रोहित कुमार यादव निवासी विक्रमपुर बड़कीबारी, थाना मनियर को उसके घर से गिरफ्तार किया।
बताया गया कि आरोपी के विरुद्ध अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय बलिया द्वारा वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।
