पॉक्सो और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बलिया। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना रेवती में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 201/2026 से संबंधित आरोपी संजीत प्रसाद पुत्र बाल्मीकी प्रसाद, निवासी अधिसिजुआ, थाना रेवती को शिवाल मठिया रोड से गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।



