शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
बलिया। पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित अभियुक्त अजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार सुबह उससा पुलिया के पास से आरोपी को दबोचा।
पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर को उपनिरीक्षक राजधर यादव हमराहियों के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा संख्या 124/2026 में वांछित अजीत कुमार सिंह उससा पुलिया के पास बैठा है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुबह करीब 7:40 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त अजीत कुमार सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह, निवासी रक्सा डैनिया, थाना पकड़ी, जनपद बलिया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।





