बेल्थरारोड में समाधान दिवस पर उमड़े फरियादी, एएसपी उत्तरी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
बलिया। तहसील बेल्थरारोड में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने राजस्व अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई की। उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। वहीं अन्य मामलों में अधिकारियों को स्वयं मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करने और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समयावधि में करने को कहा गया।
एएसपी ने महिला अपराध से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर जांच और कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और निष्पक्षता बरती जाए।
समाधान दिवस में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


