न्यायालय के आदेश पर साइबर ठगी के 47,854 रुपये वापस, भीमपुरा पुलिस ने दिलाई राहत
बलिया। साइबर ठगी के शिकार महेंद्र चौहान को भीमपुरा पुलिस की कार्रवाई से राहत मिली है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश के क्रम में पीड़ित के बैंक खाते में ठगी की पूरी रकम 47,854 रुपये वापस करा दी।
पहाड़पुर, इब्राहिमपट्टी निवासी महेंद्र चौहान पुत्र शिवबचन चौहान के पंजाब नेशनल बैंक खाते से 1 जुलाई 2026 को धोखाधड़ी कर रुपये ट्रांसफर कर लिए गए थे। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत पर भीमपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम होल्ड कराई। इसके बाद 20 नवंबर 2026 को न्यायालय के आदेश के क्रम में 47,854 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस के प्रति आभार जताया।


