साइबर ठगी की रकम वापस दिलाकर मनियर पुलिस ने पीड़ित को दी राहत
बलिया। साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मनियर पुलिस की साइबर टीम ने ठगी के शिकार व्यक्ति को 18,850 रुपये वापस कराकर राहत पहुंचाई। बैंक खातों से धोखाधड़ी कर निकाली गई रकम को तकनीकी माध्यमों से होल्ड कराकर पीड़ित के खाते में वापस कराया गया।
अहिरौली पांडेय निवासी पवन कुमार के खाते से 12 अक्टूबर 2025 को 19,850 रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर मनियर साइबर हेल्पडेस्क टीम ने संबंधित बैंकिंग संस्थाओं से संपर्क कर 18,850 रुपये होल्ड करा लिए। इसके बाद 21 नवंबर 2026 को MRM पोर्टल के माध्यम से BNSS की धारा 106(3) के तहत उक्त धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने बलिया पुलिस और मनियर पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार जताया।


