नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेकर धोखाधड़ी का आरोप, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को दबोचा
बलिया। नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे के लेनदेन और धोखाधड़ी के मामले में कोतवाली पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि मु0अ0सं0 256/2026 से संबंधित वांछित आरोपी संजय कुमार पाण्डेय (42) पुत्र स्व. श्रीधर पाण्डेय, निवासी जमुआ, थाना कोतवाली, बलिया सतीशचंद्र कालेज चौराहे के पास मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान संजय कुमार पाण्डेय के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि जांच में मुकदमे में वांछित होने की पुष्टि के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले में धारा 316(2), 352, 351(3), 336(3), 338 और 340(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय रवाना किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई।



