बलिया के नए पुलिस अधीक्षक बने डॉ. ईरज राजा
बलिया। शासन स्तर पर हुए पुलिस विभाग के तबादले में डॉ. ईरज राजा को बलिया का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं बलिया के वर्तमान पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह का तबादला कर उन्हें बस्ती का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
नए एसपी डॉ. ईरज राजा के सामने जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराध नियंत्रण तथा पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। उनके पदभार ग्रहण करने को लेकर पुलिस महकमे और जिलेवासियों की निगाहें अब नए नेतृत्व पर टिकी हैं।


