फर्जी UPI पेमेंट से लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान की ठगी, मऊ पुलिस ने बलिया निवासी आरोपी को दबोचा
मऊ / बलिया । फर्जी यूपीआई (UPI) पेमेंट के जरिए इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी कर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को मऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो जनपद बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी ऑनलाइन भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखाकर दुकानदारों से महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर फरार हो जाता था।
मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह और अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

