दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
बलिया। रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना रेवती में दर्ज मुकदमा संख्या 203/2026 की विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धाराओं में संशोधन करते हुए धारा 65(1), 62, 351(2), 127(2) बीएनएस एवं 4(2)/18 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अभिषेक गुप्ता उर्फ हर्ष गुप्ता (20 वर्ष) निवासी गायघाट, थाना रेवती को रेलवे क्रॉसिंग से करीब 300 मीटर पहले गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई।



