छोटी नहर के पास पुलिस ने दबोचा गोवंश तस्करी का वांछित आरोपी
बलिया। पकड़ी थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी से जुड़े मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को मंगलवार की सुबह डकिनगंज छोटी नहर के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय प्रताप कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय चन्द्रदेव सिंह कुशवाहा, निवासी बड़ागांव थाना मनियर, जनपद बलिया के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पकड़ी थाने में 1 नवंबर 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 115/26 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजधर यादव शामिल रहे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।



