बलिया में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
बलिया। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बांसडीहरोड पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से आठ बैगों में रखी विभिन्न ब्रांडों की कुल 365 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 93.4 लीटर और अनुमानित बाजार कीमत 86,980 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर को उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दिउली रोड के पास घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को आठ बैगों के साथ हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामजी यादव निवासी टघरौली, थाना बांसडीहरोड तथा रोहित यादव निवासी ब्रह्माईन, थाना सुखपुरा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान बैगों से आफ्टर डॉग, रॉयल स्टैग, पीएम गोल्ड, मैजिक मोमेंट, जामुन वोडका और ब्लेंडर्स प्राइड ब्रांड की शराब बरामद हुई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बांसडीहरोड में मुकदमा संख्या 0231/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




