लवे ट्रैक पर मिला दरोगा संदीप कुमार का शव, पुलिस महकमे में शोक
बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में शनिवार शाम रेलवे ट्रैक पर उपनिरीक्षक संदीप कुमार (28) का शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। संत कबीर नगर निवासी संदीप कुमार पिछले 11 महीने से चितबड़ागांव थाने में तैनात थे। मौके पर उनकी बुलेट मोटरसाइकिल भी मिली। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।



