नगरा मोड़ के पास पुलिस के हत्थे चढ़ा शादी का झांसा देने का आरोपी
बलिया। सिकंदरपुर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में वांछित चल रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर को पीड़िता की शिकायत पर थाना सिकंदरपुर में मुकदमा संख्या 268/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को उपनिरीक्षक श्याम नारायण पाल पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर नगरा मोड़ के पास से मिथिलेश कुमार (25), निवासी कौवा कड़सर, थाना पकड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।





